T20 World Cup : 6 विश्व कप में निकले 6 सिक्सर किंग, जानिए कौन-कौन

न्यूज डेस्क:क्रिकेट के इतिहास में अब तक छह बार टी-20 विश्व कप खेला गया हैं। इस विश्व कप से छह सिक्सर किंग निकले हैं। जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों को खूब परेशान किया गया हैं। साथ ही साथ वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉड बनाया हैं।

6 विश्व कप में निकले 6 सिक्सर किंग, जानिए कौन-कौन?

साल 2007: पहले टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉड न्यूूजीलैंड के बल्लेबाज क्रेग मैक्मिलन के नाम हैं। इन्होने 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 13 छक्के ठोके थें।

साल 2009: दूसरे टी-20 विश्व कप में  भारत के युवराज सिंह ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए थें। युवराज ने 5 पारियों में सबसे ज्यादा 9 छक्के जमानें का रिकॉड बनाया था।

साल 2010 : तीसरे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन व्हाइट ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉड बनाया था। इन्होने 7 पारियों में सबसे ज्यादा 12 छक्के ठोके थें। 

साल 2012 : चौथे विश्व कप में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉड अपने नाम किया था। इन्होने 6 पारियों में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाए थें। 

साल 2014: पांचवे विश्व कप में नेदरलैंड्स के स्टीफन मायबर्ग ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉड बनाया था। इन्होने 7 पारियो में 13 छक्के लगाए थें। 

साल 2016: छठे विश्व कप में बांग्लादेशी ओपनर तमीम इकबाल ने सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉड बनाया था। इन्होने 6 पारियों में सबसे ज्यादा 14 छक्के लगाए थें।

0 comments:

Post a Comment