आपको बता दें की बिहार सरकार के सम्बंधित विभाग ने नालंदा, आरा, भागलपुर, गया, औरंगाबाद समेत कई जिलों के BDO पर एक्शन लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने किन्हीं को चेतावनी तो कइयों की वेतन वृद्धि रोकी दी हैं।
इस महीने राजस्व विभाग के लगभग दर्जन भर क्षेत्रीय अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। राजस्व विभाग ने कई अंचलों के सीओ को निलंबित कर दिया हैं। सरकार धीरे-धीरे कई विभागों के अफसरों पर नजर बनाये रख रही हैं।
विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। विभाग सभी प्रखंडों में काम करने वाले बीडीओ नजर रख रही हैं। अगर कोई काम कार्य में गड़बड़ी करता हैं तो इसपर तुरंत एक्शन लिया जायेगा।
फिलहाल सरकार ने नालंदा, आरा, भागलपुर, गया, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, मधुबनी, अरवल, जमुई और शेखपुरा समेत कई जिलों के बीडीओ पर एक्शन लिया हैं। साथ ही साथ कई BDO को चेतावनी भी दी गई हैं ताकि वो काम को ठीक से कर सकें।
0 comments:
Post a Comment