जयपुर : राजस्थान सचिवालय में 423 पदों पर होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राजधानी जयपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान सचिवालय में बहुत जल्द 423 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर राजस्थान सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई हैं। 

खबर के अनुसार राज्य के कार्मिक विभाग के प्रस्ताव का सीएम अशोक गहलोत ने सचिवालय में लिपिक ग्रेड द्वितीय के 423 पदों पर भर्ती को लेकर अनुमोदन कर दिया है। अब बहुत जल्द इस प्रस्ताव को कर्मचारी चयन बोर्ड के पास भेजा जायेगा।

आपको बता दें की राजस्थान सचिवालय में इन पदों पर भर्ती को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा अपने वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। नोटिश जारी होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा और आवेदन मांगे जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान सचिवालय में कर्मियों की काफी कमी हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए सरकार की ओर से खाली पड़े पदों पर भर्ती करने के आदेश दिए गए हैं। आप कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

0 comments:

Post a Comment