Bank Holiday : सितंबर महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: भारतीय रिजर्ब बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक सितंबर महीने में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक में कोई काम हैं तो आप जल्द से जल्द अपना काम निपटा दें। वरना आपको बड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता हैं।

खबर के अनुसार सितंबर की शुरुआत में ही गणेश चतुर्थी पड़ रहा हैं। जिसके कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है की छुट्टी के दौरान एटीएम में भरपूर मात्रा में पैसा उपलब्ध रहेगा। वहीं ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

सितंबर महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट?

1 सितंबर 2022 : गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन), पणजी में बैंक बंद रहेगा।

4 सितंबर 2022 : रविवार को देशभर में छुट्टी रहेगी।

6 सितंबर 2022 : कर्मा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहेगा।

7 सितंबर 2022 : पहला ओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

8 सितंबर 2022 : थिरूओणम पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

9 सितंबर 2022 : इंद्रजात्रा पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

10 सितंबर 2022 : दूसरा शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद।

11 सितंबर 2022 : रविवार की देशभर में छुट्टी रहेगी।

18 सितंबर 2022 : रविवार को सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।

21 सितंबर 2022 : श्री नरवण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

24 सितंबर 2022 : चौथा शन‍िवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

25 सितंबर 2022 : रव‍िवार को सभी जगह बैंक बंद रहेगा।

25 सितंबर 2022 : नवरात्रि स्थापना/लैनिंगथोऊ सनमाही का मेरा चाओरेन हाउबा पर इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।

0 comments:

Post a Comment