खबर के अनुसार गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली बांदा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, इटावा में बाढ़ जैसे हालात उत्पन हो गए हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया हैं, हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा हैं।
आपको बता दें की प्रयागराज के शहरी इलाके के तीन दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ में फसे लोगों को निकाला जा रहा हैं। वहीं चंदौली में गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से नियमताबाद, चहनियां और धानापुर ब्लाक के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
वाराणसी में भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही हैं, जिससे यहां के हालात भी ठीक नहीं हैं। वहीं मिर्ज़ापुर में गंगा के बाढ़ का पानी दर्जनों गांवों में घुसने लगा है। औरिया में 15 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जबकि जालौन और हमीरपुर में भी बाढ़ का कहर जारी हैं।
0 comments:
Post a Comment