पटना, पूर्णिया, बांका, जमुई, मुंगेर समेत सभी जिलों में रुकेगा भूमि विवाद

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, पूर्णिया, बांका, जमुई, मुंगेर समेत सभी जिलों में भूमि विवाद को रोकने के लिए सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। ताकि इस समस्या को जल्द से जल्द खत्म किया जाये। 

एक रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार में  हत्या के अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े हैं। भूमि विवाद के कारण कई बार मारपीट तो कई बार हत्या तक की स्थिति उत्पन हो जाती हैं। बिहार के कई जिलों में भूमि विवाद के चलते नरसंघार जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। 

आपको बता दे की भूमि विवाद की इस समस्या को रोकने के लिए गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने जिला और प्रमंडल स्तरीय अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ इसपर तुरंत कार्रवाई करने को कहा हैं। 

विभाग ने राज्य के सभी थाना, अंचल, अनुमंडल स्तर पर अधिकारियों को भूमि विवाद को दूर करने के लिए नियमित बैठक करने को कहा हैं। साथ ही साथ डीआईजी और प्रमंडलीय आयुक्त को इसपर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए भू-समाधान पोर्टल भी शुरू किया गया हैं। इस पोर्टल पर थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी शिकायतकर्ताओं के आवेदन को दर्ज करेंगे और बताएंगे की यह मामला संवेदनशील है या अति संवेदनशील है।

0 comments:

Post a Comment