आज से घर-घर पधारेंगे गणपति बप्पा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क: पंचांग के अनुसार आज से गणपति बप्पा घर-घर पधारने वाले हैं। आपको बता दें की गणेश चतुर्थी का 10 दिवसीय पर्व आज से शुरू होने वाला हैं। आज लोग बड़ी धूम-धाम से अपने घरों में बप्पा को स्थापित करेंगे और उनकी पूजा आराधना करेंगे। 

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त : अपने घरों में गणपति बप्पा को स्थापित करने के लिए आज यानि की 31 अगस्त को सुबह 11.20 बजे से दोपहर 01.20 बजे तक का समय सबसे अच्छा हैं। इस शुभ समय में गणपतिजी को अपने घर में स्थापित कर सकते हैं।

गणपति पूजा के दौरान ध्यान रखें 3 बातें।

गणपति जी के पूजा के दौरान दूर्वा और मोदक अनिवार्य हैं। इसके बिना पूजा अधूरा माना जाता हैं।

पूजा के समय आप गणपति जी पर गेंदा, जाती, मल्लिका, कनेर, कमल, चम्पा, मौलश्री (बकुल) का फूल चढ़ाये।

गणपति के पूजा के समय शमी, दूर्वा, धतूरा, कनेर, केला, बेर, मदार और बिल्व पत्र को भी उपलस्थित रखें। 

गणपति पूजा के दौरान करें इस मंत्र का जाप।

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश। 

ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश।।

0 comments:

Post a Comment