खबर के अनुसार भागलपुर व मुंगेर के शहरी क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया हैं। भागलपुर के सबौर व नाथनगर इलाके में लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। वहीं मुंगेर के खड़गपुर, असरगंज, जमालपुर व धरहरा बहियार में भी तेजी से पानी का फैलाव हो रहा हैं।
आपको बता दें की मुंगेर के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा हैं। वहीं बिहार के कटिहार जिले में भी बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। कटिहार के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों का आवागवन प्रभावित हो गया हैं।
कटिहार के बरारी, मनिहारी सहित कई प्रखंडों में बाढ़ का पानी फैलने से करीब 60 हजार की आबादी परेशान है। वहीं कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से सुपौल जिले के हालात भी ठीक नहीं हैं और कई गांवों में तेजी के साथ पानी घुस रहा हैं।
0 comments:
Post a Comment