लखनऊ से मुंबई और कोलकाता की सीधी फ्लाइट, जानें किराया

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एयरएशिया लखनऊ से मुंबई और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही हैं। एक सितंबर से इस रूट पर एयरएशिया की फ्लाइट संचालित की जाएगी।

खबर के अनुसार एयरएशिया अभी तक लखनऊ से बेंगलुरु गोवा और दिल्ली के लिए उड़ान संचालित कर रही हैं। लेकिन अब लखनऊ से मुंबई और कोलकाता के लिए भी विमान सेवा शुरू करने जा रही हैं। यात्रीगण ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। 

आपको बता दें की एयरएशिया की फ्लाइट लखनऊ से कोलकाता के लिए सुबह 10:50 बजे उड़ान भरेगी। वहीं कोलकाता से लखनऊ के लिए उड़ान सुबह 8:40 बजे की होगी। इसके लिए एयर एशिया का किराया 6581 रुपये रखा गया है। 

वहीं लखनऊ से मुंबई की उड़ान शाम 4:05 बजे की होगी। इसके लिए न्यूनतम किराया 5523 रुपये रखा गया हैं। वहीं लखनऊ से मुंबई का शुरुआती किराया 6098 रुपये निर्धारित किया गया हैं। आप एयरएशिया की वेबसाइट पर जा कर अपना टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment