खबर के अनुसार बिहार में आठ महीने से घरेलू गैस की कीमत नहीं बढ़ी थी। लेकिन होली से पहले इसकी कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि हुई हैं। जिससे कई जिलों में गई सिलेंडर के दाम 12 सौ के पार चला गया हैं। इसका सीधा असर इंसान की जेब पर होगा।
वहीं कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 350 रुपये बढ़ी है। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट आदि में खाना खानें वाले लोगों कि जेब पर पड़ेगा। घरेलू गैस सिलेंडर में वृद्धि के बाद भागलपुर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1150.50 रुपए से बढ़कर 1200.50 रुपए हो गई है।
जबकि भागलपुर में 19 किलोग्राम वाला कामर्शियल सिलेंडर अब 2373.50 रुपए हो गया हैं। इससे पहले यह 2023.50 रुपए में मिलता था। वहीं पटना, पूर्णिया और दरभंगा में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 12 सौ के पार चली गई हैं।
बिहार में महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानें पटना, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा में रेट?
पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट : ₹ 1,201.00 /14.2 KG
पूर्णिया में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट : ₹ 1,203.00 /14.2 KG
भागलपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट : ₹ 1,200.50 /14.2 KG
दरभंगा में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट : ₹ 1,200.00 /14.2 KG
0 comments:
Post a Comment