प्रेगनेंसी के लिए पुरुषों में स्पर्म काउंट कितना चाहिए, जानिए

हेल्थ डेस्क: आज के भाग-दौड़ भारी जिंदगी में बहुत से पुरुष ऐसे हैं जिन्हे पिता बनने में परेशानी हो रही हैं। मेडिकल साइंस द्वारा की गई रिसर्च की मानें तो स्पर्म की खराब होती गुणवत्ता के कारण कई पुरुषों को पिता बनने में काफी दिक्कत आती हैं। 

बता दें की महिलाओं में प्रेग्नेंसी की सबसे अधिक संभावना तब होती हैं जब एक स्खलन में डिस्चार्ज किए गए वीर्य में कम से कम 15 मिलियन शुक्राणु प्रति मिलीलीटर होते हैं। इससे महिलाओं के प्रेग्नेंसी होने की संभावना सबसे अधिक होती हैं। 

हालांकि स्खलन में 40% से कम शुक्राणु के साथ भी प्रेग्नेंसी की संभव होती हैं। लेकिन 40% को मेडिकल साइंस में दहलीज माना जाता है। इससे कम शुक्राणु होने पर पुरुषों को पिता बनने में परेशानी होती हैं। लेकिन सही खान-पान और बेहतर लाइफस्टाइल से शुक्राणु को बढ़ाया जा सकता हैं। 

डॉक्टर बताते हैं की पुरुषों के शुक्राणु की गति करने की क्षमता उम्र के साथ साथ घटती जाती है, जिससे प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है, विशेषकर 45 वर्ष से ज्यादा की उम्र होने पर शुक्राणुओं की गति और गुणवत्ता में गिरावट आने लगती हैं।

0 comments:

Post a Comment