2019 में खूब बजेंगी शहनाइयां, इन 4 महीने में है शादी के सबसे शुभ योग

डेस्क: ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो हिंदू धर्म में शुभ समय का बहुत महत्त्व होता हैं। लोग शुभ समय पर हीं कोई मंगलकारी कार्य करना पसंद करते हैं ताकि उनके जीवन पर ग्रहों और नछत्रों का प्रभाव उनके अनुकूल रहें। ऐसे तो साल 2019 में 9 महीने ऐसे हैं जिस महीने में शादी की शहनाइयां बजेगी। लेकिन आज हम आपको उस महीने के बारे में बताएंगे। जो महीना शादी के लिए सबसे उपयुक्त हैं। क्यों की उस महीने में शादी करने के सबसे शुभ योग का निर्माण हो रहा हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की 2019 में खूब बजेंगी शहनाइयां, इन 4 महीने में है शादी के सबसे शुभ योग।
जनवरी माह, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जनवरी महीने में सूर्य, चंद्र और गुरु का मिलान सबसे मजबूत स्थिति में हो रहा हैं। जिसके कारण जनवरी माह में विवाह करने के सबसे शुभ बन रहे हैं। इतना हीं नहीं इस महीने में विवाह योग में कोई भी ग्रह बाधा नहीं पहुंचा रहा हैं। जिससे ये महीना वर वधु के वैवाहिक जीवन के लिए सबसे अनुकूल दिख हैं। साथ हीं साथ चन्द्रबल और सूर्यबल की स्थिति भी इस महीने में सबसे उपयुक्त नजर आ रहा हैं। जनवरी माह में 17, 18, 22, 23, 25, 26 और 29 तारीख के दिन शादी विवाह करने के सबसे शुभ योग बन रहे हैं।
अप्रैल माह, इस महीने में चन्द्रमा और सूर्य, गुरु पर्वत पर निवास कर रहा हैं जिससे शादी विवाह करने के शुभ योग बन रहे हैं। इस महीने में कन्या का गुरुबल और वर का सूर्यबल सबसे मजबूत नजर आ रहा हैं। जिसके कारण इस महीने में होने वाली शादी सुखद भविष्य के लिए सबसे अच्छा हो सकता हैं। इतना हीं अप्रैल महीने में ग्रहों और नवग्रहों का संयोग भी शादी विवाह के लिए एक मजबूत बंधन का निर्माण कर रहा हैं। जो वर वधु के वैवाहिक जीवन के लिए लाभकारी साबित होगा। अप्रैल महीने में 15, 16, 17, 19, 20 और 22 तारीख को शादी करने से सबसे शुभ योग बन रहे हैं।
मई माह, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2019 में मई माह शादी करने के लिए शुभ माह नजर आ रहा हैं। इस महीने में सबसे ज्यादा शादी की शहनाइयां बजेगी। क्यों की सूर्य, चंद्र और गुरु का संयोग इस महीने में सबसे मजबूत और प्रभावशाली दिख रहा हैं। इतना हीं नहीं मई महीने में सौभाग्य योग के साथ साथ अमर योग का भी निर्माण हो रहा हैं। जो वर वधु के जीवन के लिए बहुत हीं अच्छा संयोग हैं। इतना हीं नहीं अप्रैल महीने में चन्द्रमा और मंगल मिलकर चन्द्रमंगल योग का भी निर्माण कर रहा हैं जिससे वर वधु का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। मई महीने में 6, 7, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 23, 28, 29 और 30 तारीख को शादी करने के शुभ योग बन रहे हैं।
नवंबर माह, साल 2019 में नवंबर माह में शादी करने के सबसे शुभ योग बन रहे हैं। क्यों की इस महीने में नवग्रहों की चाल वृद्धि योग, चंद्र योग, प्रेम योग और सौभाग्य योग का निर्माण एक साथ कर रहा हैं। साथ हीं साथ सूर्य, चंद्र और गुरु की उपस्थिति भी इस महीने में सबसे मजबूत नजर आ रही हैं। जिसके कारण शादी विवाह करने के लिए यह माह सबसे अनुकूल हैं। इस महीने में होने वाली शादियां वर वधु के जीवन में राज योग ले कर आ सकती हैं। जिससे वैवाहिक जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होगी। नवंबर माह में 19, 20, 21, 22, 23, 28 और 30 तारीख को शादी करने से शुभ योग बन रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment