सेहत के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी का सेवन, जानें फायदे

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो ग्रीन टी का सेवन करते हैं और कुछ लोग ऐसे भी हैं जिसे ग्रीन टी के बारे में पूरी जानकारी नहीं हैं। जिसके कारण कुछ लोग इसका सेवन नहीं करते हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे इसी ग्रीन टी के बारे में की ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए इतना फायदेमंद क्यों होता हैं। आखिर इसमें ऐसा क्या पाया जाता हैं जो इंसान के सेहत के लिए लाभदायक माना जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की सेहत के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी का सेवन, जानें फायदे।
1 .ग्रीन टी में टैनिन की मात्रा पाया जाता हैं जो इंसान के रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत करता हैं। इससे इंसान के शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं तथा इंसान का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। साथ हीं साथ इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा की कोई कमी नहीं होती हैं और कोशिकाओं में रक्त का संचार भी सही तरीकों से होता हैं। इसलिए हर इंसान को प्रतिदिन ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। इससे इंसान के दिमाग का न्यूरोट्रांस्मीटर भी मजबूत रहता हैं तथा सोचने समझने की छमता में वृद्धि होती हैं।
2 .दरअसल ग्रीन टी में एंटी इंफ्लाममेटोरी और एंटीऑक्सीडेंटिक तत्व पाए जाते हैं। जिसके कारण चेहरों पर आने वाली झुर्रियां समाप्त हो जाती हैं और इससे चेहरों का आकर्षण भी बना रहता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले सिर में दर्द और पेट में ऐठन की समस्या से भी छुटकारा दिलाता हैं। इसलिए सभी महिलाओं को नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। इससे उनके शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती हैं और शरीर भी फ़िट रहता हैं।
3 .ग्रीन टी में एमिनों एसिड की मात्रा मौजूद होती हैं। जिसके कारण ग्रीन टी के सेवन से इंसान को तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा मिल जाता हैं तथा इंसान का दिमाग शांत रहता हैं। इससे सोचने समझने की शक्ति में भी इजाफा होती हैं और इंसान का मेमोरी भी बूस्ट करता हैं। अगर आप किसी काम की वजह से थकान महसूस करते हैं तो आप नियमित रूप से प्रतिदिन ग्रीन टी का सेवन करें। इससे आपके बॉडी में थकान की समस्या नहीं होगी और आपका हेल्थ अच्छा रहेगा।
4 .ग्रीन टी का सेवन शरीर में मौजूद फैट को बर्न करने का काम करती हैं। अगर आपका शरीर मोटा हैं और आप फ़िट और सिलिम बनना चाहते हैं तो आप नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करें। इससे आपके शरीर का मोटापा दूर हो जायेगा और शरीर में कलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम जाएगी। साथ हीं साथ अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हैं तो इससे भी आपको निजात मिल जायेगा। इसलिए हर इंसान को सुबह सुबह चाय कॉफी के जगह पर ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment