हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में जब भूर्ण का विकास होने लगता हैं तब महिलाओं के शरीर में कई तरह के चीजों की कमी होने लगती हैं। इस कमी के कारण महिलाओं को कई तरह के समस्या का भी सामना करना पड़ता हैं। इसलिए हर महिला को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख रखें। आज जानने की कोशिश करेंगे उन्ही कमी के बारे में तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भवती महिलाओं के शरीर में होती है इन 4 चीजों की कमी, रखें ध्यान।
फोलिक एसिड की कमी, जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब महिलाओं के शरीर में फोलिक एसिड की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पलने वाला बच्चा भी अस्वस्थ हो जाता हैं। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं समय समय पर फोलिक एसिड की जाँच कराती रहें और और ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करें जिसमें फोलिक एसिड की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। फोलिक एसिड की कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को पालक का सेवन करना चाहिए। इसमें फोलिक एसिड की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
हिमोग्लोबिन की कमी, गर्भवती महिला के शरीर में सबसे ज्यादा हिमोग्लोबिन की कमी होती हैं। जिसके कारण महिलाओं के शरीर में सूजन की समस्या उत्पन हो जाती हैं और उनका शरीर थका थका महसूस करता हैं। इतना ही नहीं हिमोग्लोबिन की कमी होने का असर गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास पर भी पड़ता हैं। इसलिए गर्भवती महिला को गर्भावस्था में समय समय पर ब्लड की जाँच कराते रहना चाहिए और हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को अंकुरित अनाज, चुकंदर के साथ साथ अनार का सेवन करना चाहिए।
कैल्शियम की कमी, गर्भावस्था में महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए कैल्शियम की ज़रूरत होती हैं। जिसके कारण गर्भवती महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती हैं। इससे महिलाओं के पीठ में दर्द की समस्या बनी रहती हैं तथा महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। कैल्शियम के इस कमी को दूर करने के लिए गर्भवती महिला को दूध, बादाम, अंकुरित अनाज और सेब का सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। इससे गर्भवती महिलाएं खुद को सेहतमंद महसूस करती हैं।
प्रोटीन की कमी, जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब महिलाओं के शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती हैं। इस कमी के कारण महिलाओं के दिमाग में स्ट्रेस आ जाता हैं और उनके त्वचा की रौनक ख़राब हो जाती हैं। साथ ही साथ प्रोटीन की कमी होने से गर्भ में पल रहे बच्चे का मानसिक विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए हर गर्भवती महिला को इस पर ध्यान देनी चाहिए और इस प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए गर्भावस्था में महिलाओं को अंडा, अंकुरित अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां और दलिया का सेवन करना चाहिए। इसमें प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती हैं। इससे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ भी बेहतर होता हैं। इसलिए हर महिला को इन बातों के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment