जानें गर्भावस्था में क्यों होती है सूजन की समस्या

हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में सूजन की समस्या बनी रहती हैं। इस समस्या की वजह से गर्भवती महिलाएं खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। महिलाओं के मन में ये सवाल हमेशा बना रहता हैं की गर्भवती होने के बाद शरीर में सूजन की समस्या क्यों होती हैं। आज इसी समस्या के बारे में जानने की कोशिश करेंगे की गर्भावस्था में क्यों होती है सूजन की समस्या। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी होने लगती हैं। जिसके कारण शरीर की कोशिकाओं में रक्त का संचार सही तरीकों से नहीं हो पाता हैं और महिलाओं के शरीर में सूजन की समस्या उत्पन हो जाती हैं। यह समस्या गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं। इससे महिलाओं की शारीरिक और मानसिक स्थिति अस्वस्थ हो जाती हैं और महिलाएं खुद को थका थका महसूस करती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिला को हिमोग्लोबिन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए और समय समय पर ब्लड टेस्ट कराते रहना चाहिए।
2 .गर्भवती महिलाओं के शरीर में गर्भावस्था के समय कैल्शियम की कमी की कमी हो जाती हैं। इस कमी के कारण शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और महिलाओं के शरीर में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं का चेहरा सूज जाता हैं और पैरों में भी सूजन आ जाती हैं। इससे बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम युक्त आहार जैसे दूध, बादाम, हरी सब्जियां का सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो इस समस्या से बचने के लिए डॉक्टर की भी सहायता ले सकते हैं।
3 .जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में उसके शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण शरीर में सूजन की समस्या जन्म लेने लगती हैं और महिलाओं को शारीरिक तौर पर परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। इस सूजन की समस्या को कम करने के लिए गर्भवती महिलाएं आयरन युक्त आहार जैसे अनार, चुकंदर, पालक, ब्रोकली का सेवन करें। इससे सूजन की समस्या धीरे धीरे कम हो जाएगी और गर्भवती महिलाओं का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा।
4 .गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनिक परिवर्तन होते हैं। जिसके कारण महिलाओं का वजन बढ़ने लगता हैं और शरीर में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। महिलाओं को इस समस्या से चिंतित नहीं होना चाहिए। क्यों की ये समस्या सभी गर्भवती महिलाओं में होती हैं। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं डॉक्टर की सलाह से दवा का सेवन कर सकती हैं और अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment