21 जनवरी को लगेगा चंद्र ग्रहण राशि अनुसार जानिए, कितना होगा आप पर असर

ज्योतिष शास्त्र: 21 जनवरी की रात साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। यह ग्रहण ग्रहों के शुभ संयोग के बीच लग रहा हैं। जिसके कारण यह ग्रहण लोगों के लिए सबसे खास माना जा रहा हैं। इस चंद्रग्रहण का असर सभी राशि वाले लोगों पर देखने को मिल सकता हैं। इससे किसी के जीवन में बदलाव आ सकते हैं तथा किसी का स्वास्थ प्रभावित हो सकता हैं। आज इसी संदर्भ में राशियों के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की चंद्रग्रहण का आपके जीवन पर कैसा असर होगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की 21 जनवरी को लगेगा चंद्र ग्रहण राशि अनुसार जानिए, कितना होगा आप पर असर। 

मेष, सिंह और धनु राशि, साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए सार्थक परिणाम देने वाला होगा। इससे रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा इन्हे कई जगह से जॉब का ऑफर मिल सकता हैं। लेकिन चंद्र ग्रहण के असर से इस राशि वालों का स्वस्थ प्रभावित होगा और इन्हे शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता हैं। लेकिन प्रतियोगता परीछा में इन्हे सफलता मिलेगी। जिससे इनके घरों में अच्छा महौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।

वृष, कन्या और मकर राशि, चंद्र ग्रहण के असर से आपको हानि होने के संकेत दिख रहें हैं। अगर आप 21 जनवरी के बाद किसी बिमा में निवेश करने वाले हैं तो सोच समझकर ही करें। करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। इससे आपको जॉब के ऑफर मिल सकते हैं और जो लोग  बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आर्थिक परेशानी हो सकती हैं। आर्थिक छेत्र को मजबूत करने के लिए चंद्रग्रहण की रात आप सफेद रंग का कपड़ा पहने तथा तिल का सेवन करें। इससे चंद्र ग्रहण का अशुभ असर आपके जीवन पर नहीं होगा। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, साल का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए यादगार रहेगा। ग्रहण के असर से इनकी किस्मत खुल जाएगी तथा आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके जीवन में विवाह योग बनने के संकेत हैं इनकी शादी पक्की हो सकती हैं। घर परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। लेकिन सेहत प्रभावित होने से आपका खर्च बढ़ सकता हैं। चंद्र ग्रहण के दिन आप चंद्रदेव की पूजा करें। ये आपके लिए मंगलकारी साबित होगा। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, चन्द्रमा के असर से घरेलु खर्चे की अधिकता बनी रहेगी तथा आपके मन में नकारात्मक विचार उत्पन होंगे। ग्रहण के असर से आपको कहीं ना कहीं लाभ मिल सकता हैं। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें उनके म्हणत का मीठा फल मिल सकता हैं और ये लोग अपने परिवार का नाम रौशन कर सकते हैं। चंद्र ग्रहण के असर से इन राशि वाले लोगों के तबियत बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। चंद्र ग्रहण के दिन आप खुद का ख्याल रखें तथा अपने जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में भाग लें।    


0 comments:

Post a Comment