जानें, गर्भावस्था में कैसे रखें अपने स्वास्थ का ख्याल

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में अपने स्वास्थ का ख्याल रखना महिलाओं के लिए एक चुनौती पूर्ण भरा काम होता हैं। इसके लिए महिलाएं तरह तरह के उपाय करती हैं। लेकिन कभी कभी सही जानकारी ना होने के कारण महिलाओं को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर गर्भावस्था में आप अपने स्वास्थ का ख्याल रख सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में कैसे रखें अपने स्वास्थ का ख्याल।
  

1 .गर्भावस्था में महिलाओं को उल्टी आने की समस्या सबसे ज्यादा होती हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं का स्वास्थ ख़राब हो जाता हैं। गर्भवती महिलाओं के शरीर में ऐसी समस्या शरीर में पानी की कमी होने के कारण होता हैं। इससे खाया गया खाना नहीं पचता हैं और पाचन तंत्र भी प्रभावित होता हैं। इससे बचने के लिए और अपने स्वास्थ का ख्याल रखने के लिए महिलाओं को थोड़ी थोड़ी समय के बाद पानी पीते रहना चाहिए। इससे स्वास्थ भी अच्छा रहेगा और उल्टी की समस्या भी दूर हो जाएगी। 

 2 .गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में बैक बॉन में दर्द और पेल्विक में दर्द की समस्या रहती हैं। जिससे महिलाएं खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। इस दर्द के कारण महिलाओं का स्वास्थ ख़राब हो जाता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए और अपने स्वास्थ का ख्याल रखने के लिए गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से सुबह में व्यायाम करना चाहिए। इससे शरीर में रक्त की गतिशीलता बनी रहती हैं और धीरे धीरे दर्द से भी छुटकारा मिल जाता हैं। साथ हीं साथ गर्भवती महिलाएं खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करती हैं। आप चाहे तो सुबह में खाली पैर घास पर टहल भी सकते हैं। 

3 .गर्भावस्था में स्वास्थ का ख्याल रखने के लिए महिलाओं को संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। क्यों की जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो उसके शरीर में विटामिन के साथ साथ कैल्शियम, आयरन और हिमोग्लोबिन की कमी हो जाती हैं। जिससे महिलाओं का स्वास्थ प्रभावित होता हैं। इससे बचने के लिए महिलाएं हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, चुकंदर, दूध और सेब का सेवन कर सकती हैं। इससे स्वास्थ भी अच्छा रहेगा और गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास भी अच्छे तरीकों से होगा। 

4 .अपने स्वास्थ का ख्याल रखने के लिए गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से हर सप्ताह डॉक्टर से ब्लड की जांच, यूरिन की जांच, थायराइड की जांच के साथ साथ फोलिक एसिड की जांच कराते रहनी चाहिए। क्यों की गर्भावस्था में अगर कोई परेशानी होती हैं तो गर्भवती महिला में गर्भपात होने का खतरा होता हैं। इस सभी जांच के द्वारा महिलाएं अपने स्वास्थ का ख्याल रख सकती हैं। साथ हीं साथ एक स्वास्थ और सेहतमंद बच्चे का जन्म दे सकती हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में इन चीजों का ख्याल रखना चाहिए। ताकि उन्हें किसी बड़ी समस्या का सामना करना न पड़े।   

0 comments:

Post a Comment