बर्फबारी देखनी है तो ये 5 पॉपुलर हिल स्टेशन जरूर जाएं

आज के वतर्मान समय में बहुत से कपल ऐसे होते हैं जिन्हे बर्फबारी देखना बहुत पसंद होता हैं और वो अपने पार्टनर के साथ ऐसे जगह पर जाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं । इस बर्फबारी में कपल प्यार और रोमांस का मजा लेना चाहते हैं ताकि उनके जीवन में रिश्तों की मिठास बना रहा। आज इसी संदर्भ में हम आपको बताएंगे भारत के कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में जिन हिल स्टेशन पर जा कर आप बर्फबारी देख सकते हैं और उस खूबसूरत मौषम का आनंद ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की  बर्फबारी देखनी है तो ये 5 पॉपुलर हिल स्टेशन जरूर जाएं। 
गंगटोक, सिक्किम की राजधानी गंगटोक भारत में सबसे पॉपुलर हिल स्टेशन हैं। यहीं की बर्फबारी देखने पूरी दुनिया से लोग आते हैं और यहां की बर्फबारी का आनंद उठाते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आप यहां घूमने जा सकते हैं। इतना हीं नहीं गंगटोक में आप बर्फबारी के साथ आइस स्केटिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां की खूबसूरती किसी को भी दीवाना बना सकता हैं। अगर आप हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसके लिए भी यह जगह सबसे अच्छा हैं।
पहलगाम, जम्मू कश्मीर में स्थित पहलगाम भारत का दूसरा और सबसे पॉपुलर हिल स्टेशन हैं। यहाँ हर साल लाखों लोग बर्फबारी का आनंद उठाने आते हैं और यहीं की खूबसूरती में खो जाते हैं। पहलगाम में कुदरत की सारी खूबसूरती मौजूद हैं। अगर आपकी नई नई शादी हुयी हैं और आप हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इस हिल स्टेशन पर जा सकते हैं और यहां की खूबसूरत वादियों में अपने पार्टनर के साथ प्यार और रोमांस का मजा ले सकते हैं। 
शिमला, हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला भारत का एक पॉपुलर हिल स्टेशन हैं। जहां लाखों लोग यहाँ की बर्फबारी देखने आते हैं। दिसंबर से जनवरी के महीने में यहां बर्फ़बारी शुरू होती हैं। यह जगह पूरी दुनिया बर्फबारी और अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने के प्लानिंग कर रहे हैं तो आप शिमला जा सकते हैं और यहाँ की बर्फबारी का आनंद उठा सकते हैं। 
औली, उत्तराखंड में स्थित औली बर्फबारी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यहाँ पूरी दुनिया से लाखों लोग दिसंबर से जनवरी महीने के बीच में बर्फबारी का आनंद लेने आते हैं। अगर आप भी बर्फबारी का लुफ्त उठाना चाहते हैं या फिर हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो औली घूमने जरूर जाएँ। यहां का हिल स्टेशन आपके मन मोह लेगा और आप यहाँ के खूबसूरती के दीवाने हो जायेंगे। औली में पर्यटक के लिए बहुत से पैलेस बनाये गए हैं जहाँ आप आराम कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment