अहमदाबाद में एक दिन में 2646 संपत्तियां सील

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद शहर के अलग-अलग इलाकों में बकाया संपत्ति कर वसूलने के लिए एक दिन में 2646 संपत्तियां सील की गईं हैं, जिससे हड़कंप मच गया हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद नगर निगम की टीम शहर में संपत्ति कर की वसूली के लिए विशेष अभियान चला रही हैं। इस अभियान के दौरान संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों की संपत्तियों जब्त किया जा रहा हैं। वहीं जब्ती नोटिश भी जारी भेजा जा रहा हैं। 

बता दें की नगर पालिका ने बकाया संपत्ति कर वसूलने के लिए शुक्रवार को एक ही दिन में 2646 संपत्तियों को सील कर दिया। साथ ही साथ निगम ने इस एक दिन में 5.17 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स भी वसूला हैं। साथ ही साथ कई लोगों को नोटिश जारी किया हैं। 

अहमदाबाद में एक दिन में 2646 संपत्तियां सील?

जूना वाडज में सुपथ -2 कॉम्प्लेक्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

मेमनगर में मानेक कॉम्प्लेक्स के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

रानिप में आश्रय कॉम्प्लेक्स, पालडी में महाराणा प्रताप सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

चांदखेड़ा में दुर्गाचौक, विवेकानंदनगर, नारणपुरा स्वामीनारायण एवेन्यू के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बोदकदेव में सैलिस्टर पैट्रन कॉम्प्लेक्स, घाटलोडिया में शायोना शॉपिंग समेत अन्य संपत्तियों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment