Ludhiana News: जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

न्यूज डेस्क: अगर बैंक से संबंधित आपको कोई काम हैं तो आप जल्द से जल्द अपने काम को पूरा कर लें। क्यों की जनवरी महीने में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे। हालांकि बैंकों में ये छुट्टी राज्यों में पड़ने वाले त्योहारों के अनुसार होगी। वहीं ऑनलाइन पैसों का लेन-लेन पहले की तरह चलता रहेगा, इसमें कोई रुकावट नहीं आएगी।

जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक?

1 जनवरी 2024 : मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

2 जनवरी 2024 : मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

7 जनवरी 2024 : रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

11 जनवरी 2024 :  मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

13 जनवरी 2024 : दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

14 जनवरी 2024 : मकर संक्रांति और रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

15 जनवरी 2024 : पोंगल के कारण कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

16 जनवरी 2024 : तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे।

17 जनवरी 2024 : गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण पंजाब और तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे।

21 जनवरी 2024 : रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

22 जनवरी 2024 : मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

23 जनवरी 2024 : इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे।

25 जनवरी 2024 : तमिलनाडु, कानपुर जोन, लखनऊ जोन में बैंक बंद रहेंगे।

26 जनवरी 2024 : देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

27 जनवरी 2024 : चौथा शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

28 जनवरी 2024 : रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

नोट : छुट्टियों की ये लिस्ट भारतीय रिजर्ब बैंक के द्वारा जारी की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment