रूस ने तैनात किया 'शैतान-II', दुनिया में हड़कंप

न्यूज डेस्क: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक आदेश ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया हैं। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस की परमाणु क्षमता को मजबूत करने के लिए "शैतान-2" मिसाइल की तैनाती का आदेश दिया है, जो दुनिया की सबसे घातक परमाणु मिसाइलों में से एक मानी जाती है। 

खबर के अनुसार यह कदम उस समय उठाया गया है जब पश्चिमी देश यूक्रेन को परमाणु हथियारों से लैस करने की बात कर रहे थे। इस तैनाती के आदेश से दुनिया भर में हड़कंप मच गया है, क्योंकि शैतान-2 मिसाइल की क्षमता इतनी विशाल है कि यह पूरे यूरोप और अमेरिका तक को निशाना बना सकती है। 

दरअसल क्रेमलिन ने पहले ही दुनिया को चेतावनी दी थी कि यदि यूक्रेन को परमाणु हथियार मिलते हैं, तो यह कदम वैश्विक विनाश का कारण बन सकता है। पुतिन ने इसे एक 'पागल' विचार बताया है जो दुनिया को परमाणु युद्ध के कगार पर ले जाएगा। 

बता दें की यह स्थिति न केवल रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को और बढ़ा देती है, बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी खतरे की घंटी है, क्योंकि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से दुनिया भर में विनाश की संभावना बढ़ जाती है। "शैतान-2" मिसाइल दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु मिसाइल हैं, जिसकी रेंज 18000 किलोमीटर हैं।

0 comments:

Post a Comment