भारत Vs पाकिस्तान: किसके पास सबसे ताकतवर टैंक फोर्स?

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान सैन्य शक्ति की तुलना की जा रही है। ऐसे में जमीनी लड़ाई में निर्णायक भूमिका निभाने वाले मुख्य युद्धक टैंक (Main Battle Tanks - MBTs) की ताकत और गुणवत्ता का विश्लेषण महत्वपूर्ण हो जाता है।

भारत की टैंक शक्ति मजबूत

भारत की जमीनी सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है, और इसका टैंक बेड़ा भी काफी प्रभावशाली है। वर्तमान में भारतीय सेना के पास लगभग 4,201सक्रिय टैंक हैं। इसमें निम्नलिखित प्रमुख टैंक शामिल हैं:

T-90S Bhishma: रूस निर्मित और भारत में असेंबल किए गए ये टैंक भारतीय सेना की रीढ़ हैं। लगभग 1,100 से अधिक T-90S सेवा में हैं। ये टैंक 1,000 हॉर्सपावर इंजन, थर्मल साइट्स और आधुनिक फायर-कंट्रोल सिस्टम से लैस हैं।

T-72 Ajeya: 1980 के दशक से सेवा में मौजूद T-72 टैंकों की संख्या अब भी लगभग 2,000 से अधिक है। हाल ही में भारत ने इनके लिए रूस से $248 मिलियन की लागत से 1,000 हॉर्सपावर इंजन खरीदने का समझौता किया है, जिससे इनकी ऑपरेशनल क्षमता में सुधार होगा।

Arjun MK1A: भारत में विकसित यह टैंक भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की एक बड़ी उपलब्धि है। यह 68.25 टन वजनी टैंक उच्च स्तरीय कवच, लेजर रेंज फाइंडर, और आधुनिक फायरिंग प्रणाली से लैस है। हाल ही में 118 Arjun MK1A टैंकों का ऑर्डर दिया गया है।

भविष्य की योजनाएं

भारत "Future Ready Combat Vehicle (FRCV)" परियोजना के तहत लगभग 1,770 नए टैंक विकसित करने की योजना बना रहा है, जो T-72 के प्रतिस्थापन के रूप में आएंगे। इससे भारत की टैंक शक्ति और भी अधिक उन्नत और आत्मनिर्भर हो जाएगी।

पाकिस्तान की टैंक शक्ति कमजोर

पाकिस्तान की जमीनी सेना का टैंक बेड़ा भारत से कम संख्या में है, वर्तमान में पाकिस्तान के पास लगभग 2,627 टैंक सक्रिय टैंक हैं। 

Al-Khalid: यह पाकिस्तान और चीन की संयुक्त परियोजना है। यह टैंक 1,200 हॉर्सपावर इंजन और 125 मिमी स्मूथबोर गन से लैस है। इसकी गति और फायरिंग पावर इसे एक प्रतिस्पर्धी टैंक बनाती है।

Haider MBT: नवीनतम पाकिस्तानी टैंक, जो चीन के VT-4 पर आधारित है। इसमें उन्नत फायर-कंट्रोल सिस्टम, स्वचालित लोडर और थर्मल इमेजिंग सिस्टम हैं। यह पाकिस्तान की आक्रामक क्षमता को बढ़ाता है।

Al-Zarrar: पुराने Type 59 टैंकों का आधुनिक संस्करण है, जिसे स्थानीय स्तर पर अपग्रेड किया गया है। हालांकि इनकी क्षमताएं आधुनिक टैंकों के मुकाबले सीमित हैं, फिर भी ये पाकिस्तान के रक्षा ढांचे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

0 comments:

Post a Comment