न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत आत्मनिर्भर बनता जा रहा हैं। पीएम मोदी की मुहिल रंग ला रही हैं। इसी बीच बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है की यहां के तीन युवाओं ने एक मैगटैप एप बनाया है जो चीन के UC Browser से बेहतर हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक मैगटैप’ को डेवलप करने वाले रोहन कुमार का कहना है कि उन्होंने अभी ही इसका अपडेटेड वर्जन ‘मैगटैप 2.0’ लांच किया है। उन्होंने कहा की ये एप पूरी तरह से मेड इन इंडिया हैं। ये चीन की यूसी ब्राउज़र के साथ ही गूगल के क्रोम और ओपेरा ब्राउज़र से भी बेहतर साबित होगा।
आपको बता दें की ऐप के फाउंडर की मानेंं तो गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्चिंग के कुछ दिन में ही इसे 8 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके 10 लाख से ज्यादा यूजर हैं। लोगों को ये एप पसंद आ रहा हैं। इसके फाउंडर का कहना है की ‘मैगटैप’ एक ‘विजुअल ब्राउज़र’ के साथ-साथ डॉक्यूमेंट रीडर, ट्रांसलेशन और ई-लर्निंग की सुविधा देने वाला ऐप है।
यह ऐप अंग्रेजी के किसी भी शब्द, वाक्य या पूरे पैराग्राफ को हिंदी सहित देश की 12 भाषाओं में अनुवाद कर सकता है। भारत में जिस तरह से चाइनीज एप का बहिष्कार हो रहा हैं। वैसे समय में ये एप लोगों के बीच पॉपुलर हो सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment