खतरनाक हो सकती है गर्भावस्था में 3 बार से ज्यादा उल्टियां

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था में उल्टी होना एक सामान्य समस्या हैं। लेकिन अगर अगर किसी महिला को दिन में बार बार उल्टी होती हैं या कहें तो 3 बार से अधिक होती हैं तो महिलाएं इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज करने की भूल ना करें। क्यों की मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार अगर कोई महिला दिन में 3 बार से अधिक उलटी करती हैं तो वो गर्भवती महिला के लिए खतरनाक हो सकता हैं। ऐसी अवस्था में महिलाएं तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे की गर्भावस्था में अगर 3 बार से ज्यादा उल्टियां होती हैं तो क्या होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की खतरनाक हो सकती है गर्भावस्था में 3 बार से ज्यादा उल्टियां।
हाइपेरेमिसिस ग्रेविडेरम, मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार अगर किसी महिला को गर्भावस्था में 3 बार से अधिक या बार बार उल्टियां होती हैं तो ये हाइपेरेमिसिस ग्रेविडेरम के लक्षण होते हैं। इसलिए महिलाएं बार बार होने वाली उल्टी को नार्मल समझकर नजरअंदाज ना करें। क्यों की इस हाइपेरेमिसिस ग्रेविडेरम के कारण महिलाओं के शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं और इससे गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में बाधा आती हैं। साथ हीं साथ महिलाएं धीरे धीरे किडनी और लिवर की समस्या से भी ग्रसित हो सकती हैं।
हाइपेरेमिसिस ग्रेविडेरम के उपचार, महिलाओं के डॉक्टर स्वाति अग्रवाल का कहना हैं की दिन में 3 बार से अधिक उल्टी होना और बार बार जी मिचलाना, चक्कर आना, वजन घटना, भूख कम लगना ये हाइपेरेमिसिस ग्रेविडेरम के लक्षण होते हैं। इस समस्या से बचाने के लिए महिलाएं सबसे पहले डॉक्टर की सलाह ले और उनके द्वारा बताये गए दवाओं के सेवन करें। साथ हीं साथ ऐसे अवस्था में महिलाएं थोड़ी थोड़ी देर पर ठंडा पानी का सेवन करें। साथ हीं साथ महिलाएं दिन में कम से कम तीन बार नारियल पानी पियें। इससे इस हाइपेरेमिसिस ग्रेविडेरम को ठीक किया जा सकता हैं। अमेरिकन हेल्थ साइंस के एक सर्वे के अनुसार पूरी दुनिया में हर 10 में से 7 गर्भवती महिला इस बीमारी से ग्रसित हैं।

0 comments:

Post a Comment