लव मैरेज होती है लड़कियों की पहली पसंद

नई दिल्ली , आज के वर्तमान समय में लड़कियाँ अपना हर फैसला खुद लेना चाहती। चाहे वो फैसला कैरियर को ले कर हो या शादी को ले कर हो। कुछ दिन पहले इंडिया टुडे ग्रुप ने पूरी इंडिया में एक सर्वे किया और लड़कियों के पसंद के बारे में जानने की कोशिश की ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सके और जो लोग लड़कियों को कमजोर समझते हैं उनके आँखों से पट्टी उतर सके। आज इसी सर्वे के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की लड़कियाँ अपने जीवन में लव मैरेज के फैसला लेने में लड़कों से कहीं आगे होते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की लव मैरेज होती है लड़कियों की पहली पसंद।
सर्वे, इंडिया टुडे ग्रुप ने लड़कियों के पसंद को जानने के लिए भारत के कई सारे गांव और शहरों में जा कर एक सर्वे किया और लड़कियों के पसंद के बारे में जानने की कोशिश की। इस सर्वे के अनुसार शहरों में रहने वाली 86 फीसदी लड़कियों ने लव मैरेज शादी को पहली पसंद बताया। साथ हीं लड़कियों ने ये भी बताया की वो हर मामले में लड़कों से आगे हैं और वो अपने जीवन का हर फैसला खुद लेना चाहती हैं। इस सर्वे के सबसे चौंकाने वाली बात यह रही की गांव में रहने वाली 70 फीसदी लड़कियों ने भी लव मैरेज शादी करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन जब लड़कों से इसके बारे में सवाल किया गया तो 65 फीसदी लड़कियों ने लव मैरेज शादी को ले कर अपनी इच्छा जाहिर की जो लड़कियों से काफी कम थी।
इस सर्वे से ये साबित होता हैं की भारत जैसे देश में आज के समय की लड़कियाँ सशक्त और बहादुर होते जा रही हैं। वो धीरे धीरे अपने जीवन के हर फैसले खुद लेना प्रारंभ कर रही हैं। दिल्ली की रहने वाली लड़कियाँ कहती हैं की वो लड़कों के किसी भी मामले में कम नहीं हैं चाहे वो कैरियर का छेत्र हो चाहे वो खेल का छेत्र ही। इसलिए आज की लड़कियाँ शादी के लिए भी खुद पर निर्भर रहना चाहती हैं। उसे गुलामी की जिंदगी बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।

0 comments:

Post a Comment