हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो बांझपन का शिकार हो रही हैं। जिससे महिलाओं को माँ बनने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ब्रिटेन की ईस्ट एंग्लिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार पूरी दुनिया में 10 में से 5 महिलाएं इस बांझपन की समस्या का शिकार हो रही हैं। आज इसी संदर्भ में ईस्ट एंग्लिया यूनिवर्सिटी में हुए शोध के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की आखिर क्या कारण हैं की महिलाएं बांझपन का शिकार हो रही हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की इस कारण महिलाएं हो रही है बांझपन का शिकार।
एंडोमेट्रियोसिस की समस्या, डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार ब्रिटेन की ईस्ट एंग्लिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक शोध के बाद बताया की वैसी महिलाएं जो एंडोमेट्रियोसिस की समस्या से ग्रसित हैं वो महिलाएं धीरे धीरे बांझपन का शिकार हो रही हैं और इन्हे माँ बनने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस समस्या के कारण महिलाएं मानसिक तौर पर अस्वस्थ हो रही हैं और उनके शरीर में बनने वाले अंडे भूर्ण के लिए उपयुक्त नहीं हो पा रहे हैं।
एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण, इस शोध का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर मैट गेज का कहना हैं की वैसी महिलाएं जिनका मासिक चक्र नियमित समय पर नहीं होता हैं तथा मासिक धर्म के समय अत्यधिक रक्त स्राव होते हैं वो महिलाएं इस एंडोमेट्रियोसिस की समस्या से ग्रसित हो जाती हैं। ये समस्या ज्यादा तर वायु प्रदूषण और जलवायु प्रदूषण के कारण महिलाओं के शरीर में फैल रहा हैं। जिसकी वजह से महिलाओं का प्रजनन छमता प्रभावित हो रही हैं और महिलाएं बांझपन का शिकार हो रही हैं।
एंडोमेट्रियोसिस के उपचार, डॉक्टर मैट गेज का कहना हैं की अगर किसी महिला का मासिक चक्र सही समय पर नहीं होता हैं और मासिक चक्र के समय रक्त स्राव और दर्द की समस्या होती हैं तो महिलाएं तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और डॉक्टर की सलाह लें। अगर शुरूआती समय में इस बीमारी के बारे में पता चल जाता हैं तो इसपर काबू पाया जा सकता हैं और महिलाओं को बांझपन की समस्या से बचाया जा सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment