साइंस की बात करें तो महिलाओं को माँ बनने की सही उम्र को लेकर इस दुनिया में कई तरह के रिसर्च किये गए हैं ताकि महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सके और उन्हें भविष्य में माँ बनने में कोई परेशानी ना आयें। इन्ही बातों को जानने के लिए कुछ दिन पहले एमोरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने महिलाओं पर एक रिसर्च किया और ये जानने की कोशिश की की माँ बनने के लिए कौन सा उम्र महिलाओं के लिए सबसे अच्छा होता हैं। आज इसी संदर्भ में इस रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की इस उम्र में माँ बनना महिलाओं के लिए होता हैं अच्छा। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
रिसर्च, डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार एमोरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 20 से 35 साल की उम्र के 490 महिलाओं पर रिसर्च करने के बाद बताया की 28 से 30 साल का उम्र माँ बनने के लिए सबसे अच्छा उम्र होता हैं। क्यों की इस उम्र में महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन की संख्या सबसे अधिक होती हैं। जिसके कारण महिलाओं के गर्भाशय में बनने वाले अंडे उच्च किस्म के होते हैं जो एक स्वस्थ और सेहतमंद भूर्ण का निर्माण करते हैं। इतना हीं नहीं शोधकर्ताओं ने ये भी बताया की इस उम्र में महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का निर्माण भी सबसे अधिक होता हैं जो महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता हैं।
इस रिसर्च में शामिल एमोरी यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर एडम मार्कन का कहना हैं की 28 से 30 साल की उम्र में महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन्स का उत्सर्जन सबसे चर्म अवस्था में होता हैं। जिसके कारण महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत होती हैं और उनका गर्भाशय भूर्ण निर्माण करने के लिए पूरी तरह से तैयार होता हैं। प्रोफ़ेसर का ये भी कहना था की इस उम्र में महिलाओं के ओवरीज में फैलाव अधिक होते हैं। जिससे महिलाओं को नार्मल तरीकों से बच्चे जन्म देने में भी कोई समस्या नहीं होती हैं और जन्म लेने वाला बच्चा भी स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं तथा बच्चे की मानसिक स्थिति भी मजबूत होती हैं।
इस रिसर्च को करने के लिए एमोरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 8 डॉक्टरों की एक टीम बनाई थी और इन डॉक्टरों ने 20 से 35 साल के 490 महिलाओं पर पर बारी बारी के कई तरह के मेडिकल रिसर्च किये और इनके शरीर में होने वाले हार्मोनिक परिवर्तन पर अध्ययन किये। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया की 28 से 30 साल की उम्र में माँ बनना महिलाओं के लिए अच्छा होता हैं।
0 comments:
Post a Comment