सोते समय भी काम करता है शरीर का यह अंग

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो सीएनएन के एक रिपोट के अनुसार वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इंसान के शारीरिक संरचना पर एक रिसर्च के बाद बताया की जब कोई इंसान सोता रहता हैं। उस समय भी उसके शरीर के कुछ अंग सक्रिय रहते हैं और वो काम करते हैं। आज इसी संदर्भ में इस रिसर्च के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की इंसान के शरीर में वो कौन सा अंग हैं जो सोते समय भी काम करता हैं। साथ हीं साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इससे इंसान के शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की सोते समय भी काम करता है शरीर का यह अंग।
रिसर्च, वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इंसान के शारीरिक संरचना पर एक रिसर्च करने के बाद बताया की इंसान का कान वो अंग हैं जो सोते समय भी काम करता हैं। जिसके कारण कभी कभी वो चीज़े याद रहती हैं जो सोते समय महसूस होती हैं। इतना हीं नहीं इस शोध को करने वाले डॉक्टरों का ये भी कहना हैं की सोते समय कान के साथ साथ इंसान के दिमाग का सेरिब्रम भी सक्रिय रहता हैं। जिससे इंसान सोते समय भी बहुत सारी बातों को सोच सकता हैं और उन बातों को महसूस भी कर सकता हैं।
इस रिसर्च को करने के लिए वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 15 से 18 साल के सोते हुए लोगों पर अध्ययन किया और इस अध्ययन के दौरान डॉक्टरों ने उन लोगों के शरीर को एक ईईजी मशीन से जोड़ा और उस दौरान उन्हें कुछ बातें सुनाई। उन लोगों को जागने के बाद डॉक्टर ने ये देखा की उनके दिमाग वो बातें सक्रिय थी जो उन्हें सोते समय सुनाई गयी थी।
इस शोध के लेखक एड्रियान रोमन का कहना हैं की इस शोध का का उदेश ये जानना था की इंसान का दिमाग कैसे विकास करता हैं। लेकिन ये शोध से हमें इस बात की जानकारी मिली की सोते समय इंसान का कान और उनके दिमाग का सेरिब्रम काम करता रहता हैं। यही कारण हैं की सोते समय इंसान का कान कुछ बातों को सुनता हैं जिससे दिमाग उसका प्रोसेस कर लेता हैं। जिसे लोग सपना कहते हैं। दरअसल सपना सोते समय सक्रिय रहने वाले दिमाग का हीं उपज होता हैं।

0 comments:

Post a Comment