इस मामले में पुरुषों से ज्यादा ताकतवर होती हैं महिलाएं

नई दिल्ली: साइंस की बात करें तो आज तक यहीं देखा गया हैं की पुरुष महिलाओं से शारीरिक तौर पर ज्यादा मजबूत और सशक्त होते हैं। साथ हीं साथ पुरुषों में सोचने समझने की शक्ति भी महिलाओं से अधिक होती हैं। लेकिन कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक शोध के बाद बताया की कुछ मामले में महिलाएं पुरुषों पर भारी पड़ती हैं तथा महिलाओं में पुरुषों से अधिक ताकत होती हैं। आज इसी संदर्भ में इस शोध के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की वो कौन सा मामला हैं जिस मामले में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा ताकतवर होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की इस मामले में पुरुषों से ज्यादा ताकतवर होती हैं महिलाएं।
शोध, द हेल्थ साइट पर प्रकाशित एक खबर के अनुसार कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं 8 पुरुष और 9 महिलाओं पर शोध करने के बाद बताया की महिलाएं सहनशीलता और स्टेमिना के मामले में पुरुषों से ज्यादा ताकतवर होती हैं। क्यों की महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन्स का स्राव पुरुषों के शरीर में होने वाले स्राव से ज्यादा होता हैं। जो महिलाओं को दर्द सहने के मामले में भी ताकतवर बनाता हैं। महिलाएं 4.5 डेसी बल दर्द को सह सकती लेकिन लेकिन पुरुष 3.2 डेसी बल से ज्यादा दर्द बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
कोलंबिया यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफ़ेसर ब्रियान डाल्टन ने इस शोध के बारे में बताते हुए कहा की इन सब मामले के अलबे महिलाएं लंबे समय तक कसरत करने के मामले में भी पुरुषों पर भारी पड़ती हैं। महिलाएं लंबे समय तक एनर्जेटिक प्रैक्टिस के मामले पुरुषों से मुकाबले कम थकती हैं। इतना हीं नहीं पुरुष महिलाओं के मुकाबले ज्यादा वजन ज़रूर उठाते हैं लेकिन अगर लंबे समय तक वजन उठाने की बात की जाएँ तो इस मामले में भी महिलाएं पुरुषों से ज्यादा ताकतवर होती हैं।
इस शोध को करने के लिए कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं में 9 महिला और 8 पुरुष को शामिल किया और उनके शरीर में होने वाले हार्मोनिक परिवर्तन के साथ साथ महिला और पुरुष के प्रैक्टिकल एक्टिविटी पर अध्ययन किया इसके बाद शोधकर्ताओं ने बताया की इन सब मामले में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा ताकतवर होती हैं।

0 comments:

Post a Comment