प्रेम विवाह लड़कियों के लिए होता है बेहतर

मनोविज्ञान की बात करें तो हर इंसान के जीवन में एक समय ऐसा आता हैं। जब लोग किसी के साथ शादी के बंधन में बंध जाते हैं। लेकिन शादी के पहले लड़कियों के मन में ये सवाल बना रहता हैं की उनके लिए प्रेम विवाह करना बेहतर रहेगा या नहीं। आज इसी संदर्भ में मनोवैज्ञानिक तरीकों से जानने की कोशिश करेंगे की प्रेम विवाह लड़कियों के जीवन के लिए सबसे बेहतर होता हैं तथा लड़कियाँ शादी के बाद भी अपनी जिंदगी आज़ादी से जी सकती हैं और एक हैप्पी लाइफ एन्जॉय कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की प्रेम विवाह लड़कियों के लिए होता हैं बेहतर।
तन मन से समर्पण, मनोविज्ञान की बात करें तो प्रेम विवाह लड़कियों के लिए बेहतर होता हैं। क्यों की प्रेम विवाह के बाद लड़कियाँ जिस इंसान के साथ रहती हैं उस पर तन मन से समर्पित रहती हैं। जिससे उनके दिमाग में स्ट्रेस नहीं आता हैं और वो लड़कियाँ अपने जीवन से खुश रहती हैं। इतना हीं नहीं तन और मन से समर्पण रहने के कारण लड़कियाँ शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहती हैं तथा उनके शरीर में तनाव और डिप्रेशन का भी खतरा नहीं होता हैं।
ऑक्सीटोसिन हार्मोन्स, नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार प्रेम विवाह करने वाली लड़कियों के शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन्स का स्राव सबसे अधिक होता हैं। जिसके कारण लड़कियाँ अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी रहती हैं। जिससे उनके रिश्तों में कभी भी खटास नहीं आता हैं और ये लोग एक दोस्त की तरह एक हैप्पी और रोमांटिक वैवाहिक जीवन एन्जॉय करते हैं। इसलिए प्रेम विवाह को लड़कियों के लिए अच्छा माना गया हैं।
बेहतर संवाद, मनोविज्ञान के अनुसार बेहतर वैवाहिक जीवन के लिए कपल के बीच बेहतर संवाद का होना बहुत ज़रूरी होता हैं। इससे रिश्तों में मजबूती आती हैं और प्रेम संबंध भी गहरा हो जाता हैं। प्रेम विवाह करने वाली लड़कियों के अपने पार्टनर के साथ बेहतर संवाद बने रहते हैं। जिससे दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझते हैं। इतना हीं नहीं प्रेम विवाह करने वाली लड़कियाँ अपने पार्टनर के साथ किसी भी टॉपिक पर खुल कर बात कर लेती हैं। जिसके कारण इनके जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं होती हैं। इसलिए प्रेम विवाह लड़कियों के लिए अच्छा होता हैं।
पार्टनर से प्रेम, प्रेम विवाह लड़कियों के लिए बेहतर होता हैं। क्यों की प्रेम विवाह में लड़कियाँ अपनी जिंदगी उस इंसान के साथ बिताती हैं जिससे वो प्रेम करती हैं। इंडियाना स्कूल और पब्लिक हेल्थ के एक रिसर्च के अनुसार वैसी लड़कियाँ जो अपने पार्टनर से प्रेम करते हैं वो शारीरिक तौर पर भी खुश रहती हैं। साथ हीं इनसे जन्म लेने वाला बच्चा भी तेज़ दिमाग का होता हैं। इतना हीं नहीं प्रेम विवाह करने वाली महिलाएं आम महिलाओं के मुकाबले कम बीमार पड़ती हैं।

0 comments:

Post a Comment