राशियों से जानें कब बदलेगी आपकी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र: शास्त्रों की बात करें तो ज्योतिष शास्त्र के द्वारा इस दुनिया में 12 राशि बनाई गयी हैं और इन सभी राशियों को तत्वों के आधार पर बाँटा गया हैं। नवग्रहों की चाल जब अच्छी होती हैं तब उस राशियों के लोगों का किस्मत भी बदल जाता हैं और उसके जीवन में अच्छे दिन आ जाते हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों से जानने की कोशिश करेंगे की आपकी किस्मत कब बदलेगी। साथ हीं साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की आप अपने कैरियर में कब कामयाब होंगे। तो आइये राशियों से जानें विस्तार से की कब बदलेगी आपकी किस्मत।
मेष, सिंह और धनु राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन तीनों राशियों के निर्माण अग्नि तत्व से हुयी हैं। इसलिए इन राशियों की किस्मत लगभग एक जैसी होती हैं। इस राशि के लोगों की किस्मत 25 साल के उम्र के बाद बदल जाती हैं तथा इनके जीवन में शुभ समय का आगवन होता हैं। इतना हीं नहीं इस राशि के लोगों को कैरियर के छेत्र में या बिजनेस के छेत्र में 25 साल उम्र हो जाने के बाद आपार सफलता मिलती हैं। साथ हीं साथ प्रेम विवाह करने में भी ये सफल होते हैं। अगर आपकी राशि भी मेष, सिंह और धनु राशि हैं और आपकी किस्मत नहीं बदल रही हैं और आप सूर्य देव की आराधना करें। बहुत जल्द आपको शुभ समाचार मिलेगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृष, कन्या और मकर राशि तीनों पृथ्वी तत्व से बनी रही होती हैं। इन राशियों की किस्मत 20 से 30 साल की उम्र में बदल जाते हैं और इनकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। लेकिन कभी कभी ग्रहों की उल्टी चाल इन्हे जीवन में परेशानियां देता हैं। जिससे ये लोग कठिन मेहनत के बाद भी असफल हो जाते हैं। वृष, कन्या और मकर राशि के लोग अगर अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं या प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आप शनिदेव के साथ साथ बजरंगबली की आराधना करें। इससे आपके जीवन पर ग्रहों के उल्टी चाल का प्रभाव नहीं होगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व से बनी ये राशि सभी राशियों में सबसे कामयाब राशि मानी जाती हैं। इस राशि के लोगों की किस्मत 20 से 25 साल की उम्र में बदल जाते हैं और इन्हे कैरियर और प्यार दोनों चीजों में सफलता मिलता हैं। साथ हीं साथ इस राशि के लोगों को इस उम्र में आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता हैं। लेकिन कभी कभी मंगल का प्रभाव इन राशियों के लोगों को कष्ट पहुँचता हैं। जिससे इन्हे सफलता पाने में परेशानी होती हैं। अगर आपकी राशि भी मिथुन, तुला और कुंभ राशि हैं। तो आप मंगल के प्रभाव को कम करने के लिए शनि देव की आराधना करें। इससे मंगल शांत रहेगा और आपकी किस्मत बदल जाएगी।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क, वृश्चिक और मीन राशि जल तत्व की राशि होती हैं और इनकी किस्मत इनके कर्म के अनुसार बदलती हैं। लेकिन शास्त्रों की बात करें तो इस राशि के लोगों के लिए 25 से 35 साल का उम्र सबसे अच्छा होता हैं और इस उम्र में ये लोग वो सब कुछ हासिल कर लेते हैं जो ये करना चाहते हैं। इस राशि के लोगों के कर्म में इनका किस्मत भी साथ होता हैं। जिससे ये लोग एक सफल और कामयाब इंसान बनते हैं। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोग अगर अपने जीवन में किसी का प्रेम प्राप्त करना चाहते हैं या कैरियर के छेत्र में कामयाब होना चाहते हैं तो भगवान विष्णु के साथ साथ चंद्र देव की भी आराधना करें।

0 comments:

Post a Comment