इन 3 महीने में होने वाली शादी लाती है राज योग

ज्योतिष शास्त्र: शास्त्रों की बात करें तो सभी 12 महीनों में कुछ महीना ऐसा होता हैं जिस महीने में नवग्रहों की चाल पूर्व दिशा की ओर परिवर्तित होती हैं। जिसके कारण उस महीने में जो भी लोग शादी करते हैं उनके जीवन में राज योग की स्थिति बनती हैं तथा उनके लिए ये शादी सबसे शुभ मानी जाती हैं। आज इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उन महीने के बारे में जिन महीने में होने वाली शादी इंसान के जीवन में राज योग लाती हैं तथा उसका नसीब खोल देती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की इन 3 महीने में होने वाली शादी लाती है राज योग।
नवंबर माह, शास्त्रों के अनुसार शादी के लिए नवंबर माह सबसे शुभ होता हैं। क्यों की इस माह में नवग्रहों की चाल पूर्व दिशा की ओर परिवर्तित होती हैं। जिससे इस महीने में जो भी लोग शादी करते हैं उनके जीवन में शादी राज योग लाती हैं और उनके जीवन की सभी समस्या दूर कर देती हैं। इतना हीं नहीं इस महीने में जो भी लोग शादी करते हैं उनके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती हैं और राज योग के कारण इनका वैवाहिक जीवन राजाओं की तरह होता हैं। साथ हीं साथ पार्टनर से इनके प्रेम संबंध भी सदैव अच्छे रहते हैं और इनके घरों में भी सुख और समृद्धि बनी रहती हैं।
जनवरी माह, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जनवरी माह में सूर्य जब मकर में प्रवेश करता हैं तो नवग्रहों की चाल परिवर्तित होती हैं। जिसके कारण इस महीने में होने वाली शादी इंसान के जीवन में राज योग लाती हैं। इससे इंसान के नसीब खुल जाते हैं और उन्हें बिज़नेस के छेत्र में तरक्की हासिल होता हैं। इतना हीं नहीं राज योग के कारण इंसान को हर काम में सफलता मिलती हैं तथा उन्हें जीवन में कभी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता हैं। साथ हीं साथ घर परिवार में भी शांति का वातावरण कायम रहता हैं।
अप्रैल माह, शास्त्रों के अनुसार अप्रैल माह में कुछ हीं दिन शुभ कार्य के लिए होते हैं। लेकिन इस माह में चन्द्रमा शुक्र पर्वत पर वास करता हैं। जिसके कारण अप्रैल महीने में होने वाली शादी राज योग लाती हैं। साथ हीं साथ जीवन की हर परेशानियों से मुक्ति दिलाती हैं। इतना हीं नहीं अप्रैल महीने में शादी करने वाले लोगों का वैवाहिक जीवन भी अच्छा होता हैं तथा इन्हे बहुत जल्द संतान सुख की प्राप्ति होती हैं। इतना हीं नहीं इस महीने में शादी करने से इंसान के जीवन में सुख और समृद्धि आती हैं।

0 comments:

Post a Comment