ज्योतिष शास्त्र: शास्त्रों की बात करें तो जब इंसान के जीवन में ग्रहों और नछत्रों का मिलन शुभ स्थिति और शुभ समय पर होता हैं तो इंसान के जीवन में शादी के योग बनते हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों से जानने की कोशिश करेंगे उन लोगों के बारे में जो शादी करना चाहते हैं लेकिन उनकी शादी पक्की नहीं हो पा रही हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे की उन लोगों के जीवन में शादी के योग कब बनेंगे तथा उन्हें वैवाहिक सुख की प्राप्ति कम होगी। तो आइये जानते हैं राशियों से जानें की कब बनेगी आपके जीवन में शादी के योग।
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि एक हीं तत्व से बनी हैं। इसलिए इनके जीवन पर ग्रहों और नछत्रों का प्रभाव एक जैसा हीं होता हैं। इस राशि के लोगों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अभी शुभ नहीं हैं। जिससे इनकी शादी में थोड़ा समय लग सकता हैं। लेकिन इस राशि के लोग अगर अपने जीवन में शादी के योग बनाना चाहते हैं तो अपने इष्ट देव सूर्य को जल अर्पित करें या उनकी आराधना करें। इससे इनके जीवन में कुछ समय के लिए शादी के योग बन सकते हैं।
वृष, कन्या और मकर राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृष, कन्या और मकर राशि तीनों पृथ्वी तत्व की राशि हैं। इनकी कुंडली में ग्रहों और नछत्रों का प्रभाव इनके अंकुल हैं। जिससे इनके जीवन में शादी के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों की शादी बहुत जल्द पक्की हो जाएगी और इन्हे वैवाहिक सुख भी प्राप्त होंगे। इतना हीं नहीं इनके वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक शक्तियों का असर होगा। जिससे इनका शादीशुदा जीवन इनके लिए अच्छा साबित हो सकता हैं। इन राशियों को भी सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए।
मिथुन तुला और कुंभ राशि, इस राशियों के जीवन में दो दो शुभ योग का निर्माण हो रहा हैं। जिससे इनके जीवन में शादी क्या के साथ साथ प्रेम योग भी बन रहे हैं। इस राशि के लोग परिवार के पसंद से शादी कर सकते हैं और वैवाहिक सुख प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन जो लोग मनचाहा साथी से प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय शुभ हैं और पार्टनर के साथ इनके तालमेल भी अच्छे हैं। अपने जीवन में शादी के इस योग को बनाये रखने के लिए इन्हे सूर्य देव को खुश रखना चाहिए और उनकी उपासना करनी चाहिए।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, इस राशि के लोगों की कुंडली में ग्रहों का प्रभाव शुभ हैं। लेकिन इनके जीवन में शादी के योग अगले महीने से बनना प्रारंभ हो जायेंगे और इनकी शादी भी पक्की हो सकती हैं। इतना हीं नहीं ये लोग अपने किसी मनचाहे साथी से भी प्रेम विवाह कर सकते हैं। जल तत्व की राशि होने के कारण इनके जीवन पर भगवान विष्णु की कृपा होगी। जिससे इनका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। इनके वैवाहिक जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होगी।
0 comments:
Post a Comment