शरीर में दिखे ये 4 लक्षण तो कभी न करें नजरअंदाज

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो इंसान के शरीर में जब भी किसी विटामिन की कमी हो जाती हैं या फिर उनका शरीर किसी ना किसी रूप से बीमार हो जाता हैं तो उसका लक्षण इंसान के शरीर पर दिखने लगते हैं। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे इंसान के शरीर में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षण के बारे में की जब किसी इंसान को उनके शरीर में ऐसा लक्षण दिखता हैं तो उसे भूल कर भी नजरअंदाज ना करें और शीघ्र हीं डॉक्टर से संपर्क करें। तो आइये जानते हैं विस्तार से की शरीर में दिखे ये 4 लक्षण तो कभी न करें नजरअंदाज।
मसूढ़े से खून आए, मेडिकल साइंस के अनुसार अगर किसी इंसान के मसूढ़े से खून आता हैं तो इसे भूलकर पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्यों की जब किसी व्यक्ति में विटामिन C की कमी हो जाती हैं तो उनके मसूढ़े से खून आता हैं और मसूढ़े से खून आना धीरे धीरे पाइरिया नामक बीमारी का रूप ले लेता हैं। इसलिए अगर किसी इंसान को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे डॉक्टर की सहायता लेनी चाहिए और साथ साथ साथ उसे पालक, टमाटर और गोभी का सेवन करनी चाहिए। क्यों की इसमें विटामिन C की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
नाखून रंग बदलने लगे, अगर किसी महिला या पुरुष के नाखून का रंग अचानक से बदलने लगता हैं या खुरदुरा होने लगता हैं तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए। क्यों की नाखून में रंग का बदलाव विटामिन B की कमी से होता हैं। इस विटामिन के कारण इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां भी जन्म लेने लगती हैं। इसलिए अगर किसी महिला या पुरुष को ऐसा होता हैं तो उसे डॉक्टर से संपर्क करनी चाहिए और दूध, मशरूम और नारियल का सेवन करना चाहिए। क्यों की इसमें विटामिन B सबसे अधिक पाया जाता हैं।
त्वचा रूखी हो जाए, आज के भाग दौड़ की जिंदगी में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी त्वचा अचानक से रूखी हो जाती हैं और खुजली और जलन की समस्या भी उत्पन होने लगती हैं। अगर किसी इंसान को ऐसी समस्या होती हैं तो इन समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। क्यों की ये समस्या इंसान के शरीर में विटामिन E की कमी से होता हैं। इससे इंसान के शरीर पर बहुत जल्द झुर्रियां भी आने लगती हैं। इसलिए अगर किसी को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे मछली, नारियल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। क्यों की इसमें विटामिन E की मात्रा अधिक होती हैं। साथ हीं साथ डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए।
शरीर में सूजन, मेडिकल साइंस के अनुसार अगर किसी महिला या पुरुष के शरीर में सूजन की समस्या होती हैं तो उसे भूलकर भी नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ। क्यों की शरीर में सूजन की समस्या आयरन की कमी, हिमोग्लोबिन की कमी के साथ थायराइड के भी लक्षण होते हैं। जिससे इंसान शारीरिक और मानसिक तौर भी अस्वस्थ हो जाता हैं। अगर किसी व्यक्ति को सूजन की समस्या होती हैं तो उसे अनार, चुकंदर और सेब का सेवन करनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment