नई दिल्ली: इस दुनिया में प्यार के कई रूप होते हैं। किसी का प्यार कुछ समय के लिए होता हैं तो कुछ लोग प्यार में पागल हो जाते हैं और अपने लव पार्टनर से जन्मो जन्म तक प्रेम करते हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे प्यार के कुछ रूपों के बारे में की किस तरह का होता हैं प्यार। साथ हीं साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इस आज के समय में लोग किस तरह के प्यार को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की 5 तरह का होता है प्यार, जानें कौन सा है आपका।
Fatuous Love, मनोविज्ञान के अनुसार Fatuous Love करने वाले लोग एक दूसरे के लिए पागल होते हैं तथा ये दूसरे के प्रेम को पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। लेकिन इन लोगों में सिर्फ और सिर्फ शारीरिक आकर्षण होता हैं और कुछ समय के बाद इनके रिलेशनशिप में कमी आ जाती हैं और धीरे धीरे इनका प्यार समाप्त होने लगता हैं। आज के वर्तमान समय में ज्यादा तर युवाओं का प्यार इसी तरह का होता हैं। जिससे उनकी जिंदगी भी ख़राब हो जाती हैं।
Empty Love, मनोविज्ञान की बात करें तो Empty Love करने वाले लोगों में शारीरिक आकर्षण नहीं होता हैं। ये लोग एक दूसरे की फीलिंग्स से प्यार करते हैं और अपने प्यार को सदैव दोस्ती का नाम देते हैं। ये लोग एक दूसरे के प्रति वफादार होते हैं और आने वाले समय में एक अच्छी कैरियर हासिल करने के बाद शादी करने का फैसला लेते हैं। लेकिन इनके जुनून में कमी होती हैं। क्यों की ये लोग किसी का दिन दुखाना नहीं चाहते हैं।
Consummate Love, मनोविज्ञान के अनुसार Consummate Love करने वाले लोग सच्चे प्रेमी होते हैं और ये लोग एक दूसरे के लिए पागल होते हैं। इनमें शारीरिक आकर्षण के साथ साथ फीलिंग्स भी अधिक होती हैं। ये लोग अगर लंबे समय तक एक दूसरे को नहीं देख पाते हैं तो ये बेचयन रहने लगते हैं। मनोविज्ञान की बात करें तो ऐसे कपल का रिश्ता इस दुनिया में सबसे अनमोल होता हैं और इनके प्यार में कभी भी कमी नहीं आती हैं।
Romantic Love, दरअसल Romantic Love करने वाले लोगों के प्यार में जुनून नहीं होता हैं। ये लोग बस एक दूसरे के साथ समय बिताते रहना पसंद करते हैं। मनोविज्ञान की बात करें तो रोमांटिक लव करने वाले लोग चिपकू किस्म के होते हैं। इन्हे सिर्फ बातें करना एक दूसरे के साथ रहना और बड़े बड़े वादे करना पसंद आता हैं। इनके प्रेम संबंधों में गहराई नई होती हैं और एक समय के बाद ये लोग एक दूसरे से सदा सदा के लिए अलग हो जाते हैं।
Companionate Love, मनोविज्ञान के अनुसार Companionate Love करने वाले लोग एक दूसरे की ख़ुशियों से प्रेम करते हैं और अगर एक को तकलीफ होती हैं तो उसका दर्द दूसरे को भी होता हैं। ये लोग भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब रहते हैं और एक दूसरे से सच्चा प्रेम करते हैं। इनके प्यार की कोई अंत नहीं होती हैं और शादी के बाद भी ये लोग अपने जीवन में बेस्ट कपल बनते हैं। इतना हीं नहीं इनके प्रेम संबंधों में सदैव एक नया पण और गहराई बनी रहती हैं।
0 comments:
Post a Comment