हर इंसान को जाननी चाहिए एड्स से जुड़ी ये 4 बातें

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो एड्स की समस्या से ग्रसित हैं। इतना हीं नहीं सीएनएन की एक रिपोट के अनुसार इसकी तादाद दुनिया में दिन प्रतिदिन बढ़ती हीं जा रही हैं। इसलिए लोगों को इसके बारे में सही जानकारी होना बहुत ज़रूरी हैं ताकि लोग एड्स नामक बीमारी से बचा सकें। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे एड्स से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों के बारे में हर इंसान को जाननी चाहिए। तो आइये जानते हैं विस्तार से की हर इंसान को जाननी चाहिए एड्स से जुड़ी ये 4 बातें।
1 .मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार एड्स से संक्रमित इंसान के साथ रहने या उससे हाथ मिलाने पर एड्स नहीं फैलता हैं। बल्कि ये बीमारी एड्स से संक्रमित लोगों के खून लेने या एक से अधिक लोगों के साथ संबंध बनाने से ये फैलती हैं। इतना हीं नहीं अगर कोई महिला गर्भवती होने से पहले एड्स से संक्रमित हैं तो उसका होने वाला बच्चा भी एड्स से संक्रमित हो सकता हैं। इसलिए हर इंसान को इस बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।
2 .अमेरिकन एड्स संस्थान के एक रिसर्च के अनुसार एड्स की बीमारी इंसान के शरीर में धीरे धीरे फैलती हैं। अगर किसी इंसान को ये बीमारी हो जाती हैं तो इसके लक्षण दिखाने में कम से कम 5 से 10 साल का समय लग जाता हैं। इसलिए हर इंसान को समय समय पर अपने ब्लड की जाँच कराते रहना चाहिए ताकि उसके शरीर में उत्पन होने वाले समस्या के बारे में सही जानकारी मिल सके।
3 .मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार एड्स HIV विषाणु से फैलता हैं और धीरे धीरे ये विषाणु शरीर में रोग प्रतिरोधक छमता के कार्य प्रणाली को प्रभावित करता हैं। इससे इंसान धीरे धीरे शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाता हैं और उनके शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। लेकिन अगर किसी इंसान को शुरूआती समय में इस बीमारी ले बारे में पता चल जाता हैं तो इस बीमारी को दवाओं के आधार पर रोका जा सकता हैं।
4 .एड्स की बीमारी से बचने के लिए आप संबंध के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें और एक से अधिक इंसान के साथ संबंध बनाने से बचें। साथ हीं साथ इंजेक्शन लगवाने के लिए नई सुई का प्रयोग करें। इतना हीं नहीं अगर आप किसी नाई से बाल कटाते हैं या शेविंग कराते हैं तो इस दौरान नई ब्लेड का इस्तेमाल करें। अगर आपको कभी खून की ज़रूरत होती हैं तो आप हमेशा सुरक्षित खून हीं लें। एड्स से जुड़ी इन बातों के बारे में हर इंसान को जाननी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment