खबर के अनुसार एक जुलाई से बिहार में टू व्हीलर 1000 से 3000 रुपए तक महंगे हो जाएंगे। बता दें की यह वृद्धि एक्स शोरूम प्राइस पर की जा रही हैं। एक जुलाई से नई बाइक खरीदने वाले लोगों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
बता दें की डीजल की कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ गया है। जिसके कारण बाइक को मंगाने में ज्यादा पैसा खर्च हो रहा हैं। अगर वाहन एजेंसियों की माने तो लोहा, स्टील सहित अन्य कच्चे माल के कीमत में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जिसके कारण बाइक के दामों में बढ़ोत्तरी की जा रही हैं।
बजाज, होंडा, हीरो, टीवीएस सहित बाइक की अन्य कंपनियां कीमत में वृद्धि मॉडल के अनुसार करेंगी। बहुत जल्द बाइक की नई दरें जारी किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से ये नई दरें लागू होगी। नई बाइक 3000 तक महंगा हो जायेगा।
0 comments:
Post a Comment