बिहार में 6 जिलों के DTO का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में ट्रांसफर का दौर जारी हैं। राज्य के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को एक जिले से दूसरे जिले में तबादला किया जा रहा हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की परिवहन विभाग ने राज्य के कई जिलों के DTO को ट्रांसफर किया हैं। वहीं कुछ को अतरिक्त चार्ज दिया गया हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर कई जिलों के पदाधिकारी का ट्रांसफर किया है। इसको लेकर विभाग के द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। साथ ही साथ कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

बिहार में 6 जिलों के DTO का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट?

1 .परिवर्तन विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक विकास कुमार को गया का डीटीओ बनाया गया है। 

2 .वहीं जनार्दन कुमार जो पहले गया जिले का डीटीओ थें। उन्हें अब छपरा जिले का डीटीओ बनाया गया हैं।

3 .रविंद्र नाथ गुप्ता को किशनगंज जिले से तबादला करते हुए सीतामढ़ी जिले का डीटीओ बनाया गया है। इन्हे शिवहर के जिला परिवहन पदाधिकारी का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। 

4 .रोहतास के डीटीओ जियाउल्लाह का ट्रांसफर लखीसराय कर दिया गया है। इन्हें मुंगेर जिले के डीटीओ का भी एडिशनल चार्ज दिया गया है। 

5 .मुंगेर के डीटीओ रामशंकर का तबादला करते हुए इन्हें पूर्णिया भेज दिया गया है।  इन्हें किशनगंज के डीटीओ की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। 

6 .शेखपुरा के डीटीओ शशि शेखरम का तबादला सहरसा कर दिया गया है। 

7 .मधुबनी के डीटीओ सुशील कुमार को सुपौल के डीटीओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया हैं।

8 .औरंगाबाद के डीटीओ अनिल कुमार सिन्हा को रोहतास जिले के डीटीओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। 

9 . नालंदा के डीटीओ मनोज कुमार को शेखपुरा के जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में अतिरिक्त चार्ज दिया गया हैं। 

0 comments:

Post a Comment