खबर के अनुसार मीठापुर बस स्टैंड से आने जाने वाले प्राइवेट बसों ने अपना किराया दोगुना कर दिया हैं। बिहार में लॉकडाउन को खोल दिया गया हैं। जिसके कारण यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही हैं। लेकिन प्राइवेट बस लोगों से अधिक किराया लेने से बाज नहीं आ रहा हैं।
प्राइवेट बसों से सफर करने वाले लोग कहते हैं की उन्हें यात्रा के लिए पहले से ज्यादा किराया देना पड़ रहा हैं। हालांकि सरकारी बसों का किराया तय दरों पर ही ली जा रही हैं। BSRTC ने सड़क पर दुगनी बसें उतारी हैं। जिससे लोगों ने राहत भरी सांस ली हैं।
बिहार में प्राइवेट बस वसूल रहे दोगुना किराया, जानें नया भाड़ा?
रांची से पटना का भाड़ा 450, लिया जा रहा 800.
सीवान से पटना का भाड़ा 200, लिया जा रहा 400.
दरभंगा से पटना का भाड़ा 200, लिया जा रहा 400.
मधुबनी से पटना का भाड़ा 250, लिया जा रहा 500.
सीतामढ़ी से पटना का भाड़ा 220, लिया जा रहा 450.
गाेपालगंज से पटना का भाड़ा 250, लिया जा रहा 500.
0 comments:
Post a Comment