बिहार में 27 BDO पर बड़ी कारवाई, लापरवाही बरतने पर सस्पेंड

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार ने 27 BDO पर बड़ी कारवाई की हैं। साथ ही साथ लापरवाही बरतने वाले कई पदाधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया हैं तो कुछ का वेतन रोका गया हैं।

खबर के अनुसार विभागीय मंत्री श्रवण कुमार का कहना है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टालरेंस की नीति पर अमल हो रहा है। जो अधिकारी लापरवाही और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उन सभी पर कारवाई की जाएगी और उन्हें बर्खास्त भी किया जायेगा।

बिहार में 27 BDO पर बड़ी कारवाई, लापरवाही बरतने पर सस्पेंड। 

कटिहार जिले के कोढा के बीडीओ को भी चेतावनी की सजा दी गई है।

आजमनगर, कटिहार के तत्कालीन बीडीओ पूरण साह को भी यही सजा दी गई है। 

सुपौल जिला के राघोपुर के बीडीओ सुभाष कुमार को दो वेतन वृद्धि रोक दी गई है। 

उदवंतनगर के तत्कालीन बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव पर भी एक्शन लिया गया है। 

भोजपुर जिले के जगदीशपुर के तत्कालीन बीडीओ पर लारवाही का आरोप साबित हुआ है। 

भोजपुर जिले के गड़हनी के तत्कालीन बीडीओ मनोज कुमार को चेतावनी की सजा दी गई है।

बांका जिले के बौंसी के  प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार को निलंबन की सजा दी गई है। 

छौड़ादानों के तत्कालीन बीडीओ अरविन्द कुमार गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की गई हैं। 

नालंदा जिले के हिलसा के तत्कालीन बीडीओ डा. अजय कुमार को एक वेतन वृद्धि पर रोक लग गई है। 

नावानगर, बक्सर के तत्कालीन बीडीओ अशोक कुमार को सुस्ती के आरोप में निंदन की सजा दी गई है। 

कैमूर जिले के रामगढ़ के तत्कालीन बीडीओ जनार्दन तिवारी पर चुनाव में बाधा डालने का आरोप लगा है। 

दरभंगा के हनुमान नगर के बीडीओ प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छता अभियान और हर घर नल का जल योजना में लापरवाही का आरोप हैं।

दरभंगा के बहेड़ी के बीडीओ भगवान झा को बक्सर में तैनाती के दौरान गड़बड़ी के लिए एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया गया है। 

0 comments:

Post a Comment