बारिश के मौसम में बढ़ जाता है इन 5 बीमारियों का खतरा
डेंगू : बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा डेंगू फैलने का खतरा होता हैं। क्यों की बरसात के समय जगह-जगह पर पानी जमा हो जाती हैं और उस पानी में डेंगू मच्छर जन्म लेता हैं। इसलिए आप बरसात के समय सावधान रहें और अपने आस-पास मच्छरों को ना पनपने दें।
येलो फीवर : बरसात के समय येलो फीवर का भी खतरा बढ़ जाता हैं। डॉक्टरों की मानें तो एडीज एजिप्टी मच्छर के कारण येलो फीवर होता हैं। इसमें बुखार, मतली, उल्टी, सिरदर्द जैसी समस्या होने लगती है। इसलिए आप सावधान रहें।
चिकनगुनिया : आपको बता दें की चिकनगुनिया भी डेंगू और येलो फीवर वाले मच्छरों के काटने से ही फैलता है। बरसात के समय इस बिमारी का खतरा बढ़ जाता हैं। इस बीमारी में बुखार, जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते आदि लक्षण दिखते हैं। इसलिए आप इससे सावधान रहें।
मलेरिया : बरसात के समय मलेरिया का भी प्रकोप बढ़ जाता हैं। इस बिमारी के फैलने का कारण भी मच्छर हैं। यह बीमारी संक्रमित फीमेल एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। इसलिए बरसात के समय आप सावधान रहें।
0 comments:
Post a Comment