औरंगाबाद, नवादा, बेगूसराय, नालंदा समेत 13 जिलों में सबसे कम हुई धान की रोपनी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में मानसून की अच्छी बारिश नहीं होने से राज्य के कई जिले सूखे की चपेट में आ गए हैं। इससे राज्य के किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं।

खबर के अनुसार बिहार के औरंगाबाद, नवादा, बेगूसराय, नालंदा, गया, शेखपुरा, अरवल, जहानाबाद, कैमूर जिले में 20 प्रतिशत भी रोपनी नहीं हो पाई है। इन जिलों की ज्यादातर नदियों में पानी नहीं हैं। जिसके कारण किसान धान की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं। 

बता दें की दक्षिण बिहार के जिलों का हाल सबसे बुरा हैं। नदियों, नहरों और तालाबों में पानी नहीं होने से राज्य के इन जिलों में भयंकर सूखे की आशंका दिखाई दे रही हैं। सावन के महीने में जहां खेतों में हरियाली होती थी, वहां सिर्फ सूखा ही सूखा हैं। 

किसान बताते हैं की पानी के इंतजार में खेतों में खड़ा बिचड़ा बूढ़ा हो गया है। अगर अब पानी भी होती हैं फिर भी धान की रोपनी नहीं हो पाएगी। क्यों की धान रोपनी का समय लगभग समाप्त हो गया हैं। हालांकि अभी भी कई किसान डीजल की सहायता से धान की रोपनी कर रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment