खबर के अनुसार रांची एयरपोर्ट के बाद झारखंड के देवघर एयरपोर्ट को भी आम आदमी के लिए खोल दिया गया हैं। यहां से प्रतिदिन विमान का संचालन किया जा रहा हैं। बहुत जल्द बोकारो, जमशेदपुर और दुमका एयरपोर्ट्स को भी विकसित किया जायेगा।
नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा हैं की झारखण्ड में फिलहाल दो एयरपोर्ट से विमान सेवा का संचालन किया जा रहा हैं। लेकिन हम बोकारो, जमशेदपुर और दुमका पर भी काम कर रहे हैं। बोकारो एयरपोर्ट को बहुत जल्द विमान सेवा के लिए विकसित कर लिया जायेगा।
मंत्री ने कहा की इन सभी एयरपोर्ट के निर्माण होने के बाद दुमका को रांची और कोलकाता से जोड़ा जायेगा । वहीं बोकारो हवाईअड्डा बनने के बाद इसे पटना और कोलकाता से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारी की जा रही हैं।
0 comments:
Post a Comment