लुधियाना का पार 46 डिग्री के करीब, अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की मंगलवार को लुधियाना का पारा 46 डिग्री के करीब रहने का अनुमान हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अलर्ट जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार पंजाब में इस समाय भीषण गर्मी पड़ रही हैं। बठिंडा में सोमवार को अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया हैं। जबकि पठानकोट में 47.1 डिग्री, फिरोजपुर में  45.7 डिग्री, फरीदकोट में 45.6 डिग्री, अमृतसर में  45.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं, लुधियाना में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया हैं। मौसम विभाग ने आज यहां तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया हैं।  आज लुधियाना में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। इसलिए लोग दोपहर के समय घर से बाहर न जाए। 

इन बातों का रखें ध्यान?

गर्मी व धूप से बचें, खूब पानी पिएं।

सिर को टोपी या छतरी से ढकें।

बच्चे, बुजुर्ग व पुरानी बीमारी से ग्रस्त लोगों को गर्मी व धूप के संपर्क में ना आये।

0 comments:

Post a Comment