भारत का ये घातक लेजर हथियार, मिसाइलों को भी कर देगा बर्बाद?
दुर्गा-2 : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के द्वारा डायरेक्शनली अनरिस्ट्रिक्टेड रे-गन ऐरे (दुर्गा) II को विकसित किया जा रहा हैं। इसके लिए रक्षा मंत्रालय से 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मांग की है। जल्द ही इस लेगर हथियार को विकसित कर लिया जायेगा।
खबर के अनुसार यह हथियार भारतीय सशस्त्र बलों को ड्रोन, मिसाइलों और तोपखाने के गोले सहित विभिन्न खतरों को बेअसर करने में मदद मिलेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि ये हथियार दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइल या फाइटर जेट को भी गिरा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) इस लेजर हथियार को विकसित करने पर तेजी से काम कर रहा हैं। दरअसल इन हथियारों पर गुरुत्वाकर्षण या वायुमंडलीय खिंचाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ता , जिससे इसका निशाना सटीक होता हैं।
0 comments:
Post a Comment