यूपी में इन 52 हजार कर्मचारियों पर होगा एक्शन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नौकरी करने वाले राज्यकमियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 52 हजार राज्यकर्मियों का वेतन रोका जा सकता हैं। इसको लेकर योगी सरकार के द्वारा सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में अबतक 52 हजार राज्यकर्मियों ने अभी तक अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर नहीं दिया है। सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि जो कर्मचारी 30 सितंबर तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं देंगे उन्हें वेतन नहीं मिलेगा।

बता दें की सरकारी कर्मचारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति की जानकारी देने के लिए अभी सोमवार का दिन और बचा है। जो कर्मचारी आज अपनी संपत्ति का ब्यौरा जमा नहीं लगेंगे। उसका वेतन रोका जा सकता हैं। इसकी तैयारी की जा रही हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत सभी श्रेणियों के 8,36,571 राज्यकर्मियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का वार्षिक ब्योरा देना हैं। इसमें 94 प्रतिशत यानी 7,83,901 राज्यकर्मियों ने अपना ब्योरा पोर्टल पर दे दिया है।

0 comments:

Post a Comment