भारत को 5 युद्धों में मिली जीत, सेना ने दिखाया दम!

नई दिल्ली: आजादी से लेकर अबतक भारतीय सेना ने कई बड़ी युद्ध लड़ी हैं और इन युद्धों में जीत हासिल किया हैं। ये रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने चार प्रमुख युद्धों में जीत हासिल की, जो उसके इतिहास में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ये युद्ध भारतीय सेना की ताकत और पराक्रम को दिखाता हैं।

भारत को 5 युद्धों में मिली जीत, सेना ने दिखाया दम!

1947-1948 का कश्मीर युद्ध: यह युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ, जिसमें कश्मीर के विवादित क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए लड़ाई हुई। भारत ने इस युद्ध में जीत हासिल की और जम्मू-कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा अपने अधिकार में लिया।

1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध: यह युद्ध पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में हमले के जवाब में लड़ा गया। भारत ने इस युद्ध में सफलतापूर्वक जवाब दिया और कई क्षेत्रों पर नियंत्रण स्थापित किया। साथ ही साथ इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपना दम दिखाया।

1967 का भारत-चीन युद्ध : यह युद्ध मुख्य रूप से सिक्किम और उत्तर-पूर्वी भारत के क्षेत्र में लड़ा गया। 1967 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़पें हुईं, जिनमें भारत ने चीनी सेना को पीछे हटाने में सफलता प्राप्त की। साथ ही भारत सेना ने अपने क्षेत्रों की रक्षा की और सिक्किम की सीमा पर स्थिति मजबूत की।

1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध: यह युद्ध बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के समर्थन में लड़ा गया। इस युद्ध में भारत ने एक निर्णायक जीत हासिल की, जिससे बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस युद्ध में पाकिस्तान की सेना को आत्मसमर्पण करना पड़ा।

1999 का कारगिल युद्ध: यह युद्ध पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में घुसपैठ के जवाब में लड़ा गया। भारतीय सेना ने इस युद्ध में अद्वितीय साहस का परिचय दिया और अंततः सफलतापूर्वक नियंत्रण पुनः स्थापित किया और भारत को बड़ी जीत मिली।

0 comments:

Post a Comment