भारत की 5 सबसे शक्तिशाली 'परमाणु मिसाइलें'

नई दिल्ली: परमाणु मिसाइलें वे मिसाइलें हैं जो परमाणु वारहेड को ले जाने और उसे लक्ष्य पर गिराने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। भारत के पास कई तरह की शक्तिशाली परमाणु मिसाइलें मौजूद हैं। इसके अलावे भारत कई लंबी दूरी की मिसाइलें तैयार कर रहा हैं। 

भारत की 5 सबसे शक्तिशाली 'परमाणु मिसाइलें'.

1 .अग्नि-V: यह एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जिसकी रेंज लगभग 5,000 से 8,000 किलोमीटर है। यह कई प्रकार के परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम है। यह भारत की सबसे शक्तिशाली परमाणु मिसाइल हैं।

2 .अग्नि-IV: यह एक अग्नि श्रृंखला की मिसाइल है, जिसकी रेंज लगभग 4,000 से 5,000 किलोमीटर है। इसे मोबाइल लांचर से भी दागा जा सकता है। यह मिसाइल अपने साथ परमाणु वारहेड ले जा सकता हैं।

3 .अग्नि-III: यह भी एक ICBM है, जिसकी रेंज लगभग 3,000 से 5,000 किलोमीटर है। यह मिसाइल भी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

4 .K-5 : इस मिसाइल को देश में ही डेवलप किया गया है। इसमें 2,000 किलोग्राम वज़न का वॉरहेड लगाया जा सकता है. इसकी रेंज 5 से 6 हज़ार किलोमीटर है। इसे अरिहंत क्लास सबमरीन और एस-5 क्लास सबमरीन में लगाया गया है

5 .ब्रह्मोस: यह एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है। इसकी रेंज लगभग 300 किलोमीटर है, और यह समुद्र और जमीन दोनों पर लक्ष्यों को निशाना बना सकती है।

0 comments:

Post a Comment