Nuclear Power: भारत बढ़ा रहा है परमाणु शक्ति

Nuclear Power: भारत अपनी परमाणु शक्ति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। क्यों की चीन पिछले कुछ सालों से अपनी परमाणु ताकत का लगातार प्रसार कर रहा हैं, जो भारत के लिए बड़ा खतरा हैं। 

खबर के अनुसार भारत की परमाणु नीति 'नो फर्स्ट यूज' की है, जिसका मतलब है कि वह पहले परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं करेगा, लेकिन आत्मरक्षा के लिए इनका उपयोग कर सकता है। वहीं चीन की भी परमाणु नीति 'नो फर्स्ट यूज' की ही हैं। 

बया दें की हाल ही में स्टॉकहोम की डिफेंस थिंक टैंक संस्था SIPRI ने अपने रिपोर्ट में ये दवा किया था की भारत की परमाणु शक्ति में इजाफा हो रहा हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, पाकिस्तान और चीन परमाणु हथियारों के मामले में खुद को मजबूत करने में जुटे हैं।

हालांकि भारत, चीन और पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं करते। लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है की जनवरी 2024 तक भारत के पास 172 परमाणु हथियार हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170 परमाणु और चीन के पास 500 परमाणु हथियार हैं।

0 comments:

Post a Comment