नई दिल्ली-राजगीर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन।
ट्रेन संख्या 04070 : नई दिल्ली से राजगीर विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार और मंगलवार की रात 12:20 बजे खुलेगी और अपने सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए राजगीर स्टेशन पर रात 9 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04069 : राजगीर से नई दिल्ली विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को रात 10:50 बजे खुलेगी और अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए नई दिल्ली स्टेशन पर अगली रात 11:10 बजे पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशन पर रूकेगी, जिनमें गोविंदपुरी जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन और बिहार शरीफ जंक्शन शामिल हैं।
कब से कब तक चलेगा ये ट्रेन : रेल मंत्रालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है की यह ट्रेन 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 तक उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर विजिट करें।
0 comments:
Post a Comment